मुख्यमंत्री धामी ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक
Oct 8, 2026, 12:36 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
देहरादून, 08 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी से भारतीय सिनेमा में विशिष्ट पहचान बनाई।
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर जारी शोक संदेश में कहा कि विभिन्न भूमिकाओं में नाना पाटेकर के जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। उनका निधन फिल्म और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

