भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 03 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story