मंत्रिमंडल में पर्यटन और वन संरक्षण अधिनियम संशोधन सहित कई विषयों पर मुहर














भराड़ीसैंण, (गैरसैंण) 16 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिमंडल में पर्यटन नीति, वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन, अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में ड्रोन शो स्वीकृति सहित अन्य बिंदुओं पर मुहर लगी।
गुरुवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। विधानसभा बजट सत्र के चलते मंत्रिमंडल की ब्रीफिंग नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक राज्य की पर्यटन नीति 2023 प्रख्यापित किया है। उत्तर प्रदेश निजी वन अधिनियम में सजा का प्रावधान हटाकर वित्तीय दण्ड बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया।
पेड़ काटने पर अब दोगुना जुर्माना लगेगा। पर्यटन ऑपरेशनल गाइडलाइन नीति 2018 में संशोधन किया गया है। पी. एम.जी.एस. वाई के 38 कनिष्ठ अभियंताओं को ग्राम्य विकास विभाग में लिया गया।
कर्मचारी मृत सेवा आश्रित नियमावली में विधवा पुत्रवधु को भी जोड़ा गया। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आयोजित हुए ड्रोन शो की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।