मंत्री प्रेम चंद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को शहरी क्षेत्रों के लिए किया रवाना

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री प्रेम चंद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को शहरी क्षेत्रों के लिए किया रवाना


मंत्री प्रेम चंद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को शहरी क्षेत्रों के लिए किया रवाना


मंत्री प्रेम चंद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को शहरी क्षेत्रों के लिए किया रवाना




















-आम लोगों तक केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना लक्ष्य: प्रेम चंद

देहरादून, 28 नवम्बर (हि.स.)। शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को मंगलवार को को देहरादून निगम से हरी झंडी दिखा कर शहरी क्षेत्रों लिए रवाना किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में तमाम विभाग जो योजनाओं को संचालित कर रहे हैं वो अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाएंगे और जो लोग किसी कारण से योजनाओं के लाभ से वंचित रहे हैं, उन्हें उसका लाभ देंगे। केन्द्र सरकार जनजातीय, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकसित भारत यात्रा का आयोजन कर रही है।

विकसित भारत यात्रा के दौरान लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई जाएगी, ताकि इस उदेश्य में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस दौरान मौजूद लोगों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का विकसित भारत को लेकर संबोधन भी सुनाया जायेगा।

मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा देहरादून के हर्रावाला पहुंची, जहाँ उसका स्वागत डोईवाला विधायक ब्रिज भूषण गैरोला ने किया।इस दौरान उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श मोदी का उद्देश्य है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बने और उसके लिए आम जन की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

विधायक गैरोला ने कहा कि ''सबका साथ , सबका विकास और सबका विश्वास'' के मन्त्र से ही 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। हर्रावाला के बाद यात्रा रथ नेहरू ग्राम रवाना हुआ। इन दोनों स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग , उद्योग विभाग, पीएनबी बैंक आदि कई विभागों ने लोगों को योजनाओं के फायदे बताने और उन्हें उसका लाभ देने के लिए कैंप लगाए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कैंप में लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परिक्षण भी किया जा रहा है । इस दौरान लोगों को विकसित भारत बनाने की शपथ भी दिलवाई गई।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story