नागरिक कल्याण व जागरूक विकास समिति ने उठाई शहर की समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 27 जून (हि.स.)। नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति की बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए वहीं, शासन व प्रशासन से शहर की समस्याएं जल्द हल करने की मांग उठाई गई।

पौड़ी में आयोजित बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने एजेंसी में स्थित घंटाघर का नाम सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष स्व. कुंजीबिहारी के नाम पर रखते हुए वहां पर उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की। कहा कि जल्द ही इसका प्रस्ताव नगरपालिका को दिया जाएगा। बैठक में खांडयूसैंण के पास दिवार गांव में निर्माणाधीन एनसीसी एकेडमी का निर्माण कार्य जल्द पूरा किए जाने की मांग की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कंडोलिया मैदान में सड़क की ओर पानी की टंकी का निर्माण किए जाने की मांग की गई।

पदाधिकारियों ने कहा कि कंडोलिया से रांसी मैदान को जाने वाले मार्ग पर अंधेरा रहने से मैदान में अभ्यास के लिए जाने वाले युवाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगरपालिका से इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की। बैठक में समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, गिरीश बड़थ्वाल, गबर सिंह नेगी, प्रशांत नेगी, भगवान सिंह नेगी, मकान सिंह रावत, प्रवेंद्र सिंह बिष्ट, ऋषभ नेगी, पुष्कर रावत, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story