आत्मरक्षा के लिए ग्रामीणों को दे शस्त्र लाइसेंस

WhatsApp Channel Join Now
आत्मरक्षा के लिए ग्रामीणों को दे शस्त्र लाइसेंस


पौड़ी गढ़वाल, 11 जून (हि.स.)। जिले में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग उठने लगी है। वन्यजीवों के हमलों से बचने के लिए अब लोगों को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग उठी है।

सामाजिक कार्यकर्ता राकेश गौरशाली ने जंगली जानवरों से आत्मरक्षा के लिए ग्रामीणों को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है। गुरुवार को राकेश गौरशाली ने एडीएम को ज्ञापन दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों में गुलदार, भालू व अन्य जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ रहे है। जिससे ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर है। कहा कि ऐसी परिस्थितियों में आत्मरक्षा व परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की आवश्यता महसूस की जा रही है।

कहा कि वर्तमान में शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया बहत जटिल है। उन्होंने शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए ग्रामीणों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story