डॉ. विजय को ‘यूरोपियन जियोसाइंस यूनियन’ का मेडल मिलने पर हर्ष

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. विजय को ‘यूरोपियन जियोसाइंस यूनियन’ का मेडल मिलने पर हर्ष


नैनीताल, 06 मई (हि.स.)। उत्तराखंड मूल के प्रख्यात भू-विज्ञानी डॉ. विजय प्रकाश डिमरी को वर्ष 2026 के लिए ‘यूरोपियन जियोसाइंस यूनियन’ के प्रतिष्ठित ‘क्रिस्टियन हग्जेन मेडल’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मिलने पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ-कूटा ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

बताया है कि डच गणितज्ञ एवं वैज्ञानिक क्रिस्टियन हग्जेन के नाम पर दिया जाने वाला यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार उन्हें भूविज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

आईएसएम धनबाद से शिक्षा प्राप्त कर चुके डॉ. डिमरी को पूर्व में वर्ष 2010 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें बसंत सम्मान तथा देश के 100 श्रेष्ठ आईआईटी पूर्व छात्रों में शामिल होने का गौरव भी प्राप्त है। डॉ. डिमरी सीएसआईआर-नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

डॉ. डिमरी को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. उमा मलकानिया, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, डॉ. ज्योति कांडपाल एवं डॉ. मीना पांडे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story