पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से मिलीं सचिव सुकृति लिखी, 14 वीर नारियों को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से मिलीं सचिव सुकृति लिखी, 14 वीर नारियों को किया सम्मानित


पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से मिलीं सचिव सुकृति लिखी, 14 वीर नारियों को किया सम्मानित


पिथौरागढ़/धारचूला, 19 अक्टूबर (हि.स.)। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव आईएएस सुकृति लिखी ने आज यहां जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ भेंटवार्ता की।

इस अवसर पर उत्तराखंड के सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा (सेना मेडल, वीएसएम) और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल करम सिंह बिष्ट (सेवानिवृत्त) ने सचिव का स्वागत किया।

भेंटवार्ता के दौरान सचिव ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम के अंत में सचिव सुकृति लिखी ने 14 वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके योगदान को नमन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष दरियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763674 Articles

Share this story