अल्मोड़ा: धार की तूनी गांव में घुसा मलबा,दो मजदूर दबे
Sep 1, 2026, 13:04 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अल्मोड़ा, 01 सितंबर (हि.स.)। अल्मोड़ा के धार की तूनी गांव में किराए में रह रहे दो नेपाली मजदूर कमरे में मलबा घुस जाने से दब गए।
प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी अंशुल सिंह और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मलबे में दब जाने से दोनों मजदूरों की मौत हो गई है। कमरा टिन शेड में था और मलवे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रहने वाले दोनों मजदूर दब गए, सुबह काफी देर बाद लोगों को इसकी जानकारी मिली। टीम मलवा हटाने में जुटी हुई है। पार्षद अमित साह मोनू भी मौके पर मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद चंद्र जोशी

