डीएवी पीजी कॉलेज बना पुरूष बैडमिंटन प्रतियोगिता का विजेता

WhatsApp Channel Join Now
डीएवी पीजी कॉलेज बना पुरूष बैडमिंटन प्रतियोगिता का विजेता


नई टिहरी, 15 नवंबर (हि.स.)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय पुरूष वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब भी डीएवी पीजी कॉलेज ने जीत लिया। वहीं महिला वर्ग की एकल स्पर्धा में राठ महाविद्यालय पैठाणी की आस्था बोरा, पुरूष वर्ग में बिडला परिसर श्रीनगर के प्रेरित ममगाईं ने चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेता टीम और खिलाड़ियों को विवि की ओर से सम्मानित किया गया।

बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित बैडमिंटन महिला एकल वर्ग के एकल के फाइनल में आस्था बोरा ने स्मृति तिवारी को 15-13,15-10 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं पुरूष वर्ग का पहला सेमीफाइनल में बिडला परिसर श्रीनगर, दूसरा सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून जीता। फाइनल मुकाबले में श्रीनगर के खिलाड़ी की अचानक चोट आने के कारण डीएवी देहरादून को वॉकआवर मिलने से चैंपियनशिप जीत ली।

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रेरित मंमगाई ने आकाश सजवाण को 15-14, 15-10, 15-13 से विजय हासिल कर चैंपियन बने। आयोजक सचिव प्रो. केसी पेटवाल ने हरियाणा के रोहतक में होने वाली बैडमिंटन महिला नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए स्मृति तिवारी, आस्था बोरा, मानसी कोठारी, वादिका बधानी, अनु प्रेरणा, पुरूष टीम में प्रेरित ममगाईं, आकाश सजवाण, कार्तिक कुमार, राजीव कुमार, सचिन कुमार, मानस तिवारी को शामिल किया है। इस मौके पर प्रो. सुबोध कुमार शर्मा, प्रो. यूएस नेगी, प्रो. शंकर लाल, डॉ. हंसराज बिष्ट, डॉ. मोहित बिष्ट, दिनेश रावत, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. वंदना डोभाल, संदीप रावत, भगत चौहान, रवि नेगी, दिनेश ममगाईं, अजय नेगी, अमित सरियाल, राजीव पेटवाल, पारस राणा, राजेश रावत, जयपाल राणा, सुभाष भट्ट, अंश बिष्ट, सिद्धार्थ मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777441 Articles

Share this story