डीएवी पीजी कॉलेज बना अंतर महाविद्यालय कबड्डी का विजेता

WhatsApp Channel Join Now
डीएवी पीजी कॉलेज बना अंतर महाविद्यालय कबड्डी का विजेता


नई टिहरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब डीएवी पीजी कॉलेज ने जीत लिया। बिड़ला परिसर श्रीनगर उपविजेता बना।

सोमवार को बादशाहीथौल में कबड्डी प्रतियोगिता का परिसर निदेशक प्रो. एए बौडाई, प्रो. जीडीएस नेगी, खेल विभागाध्यक्ष प्रो. केसी पेटवाल, प्रो. डीएस बागड़ी, क्रीड़ा परिषद सदस्य डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. एचएस बिष्ट ने शुभारंभ किया। निदेशक ने कहा कि खेल हमें अनुशासन के साथ ही लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा देते हैं। पहले मैच में पौड़ी परिसर ने हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मुकाबले में टिहरी परिसर ने डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून को 5-42 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे मुकाबले में डीएवी कॉलेज देहरादून ने राठ महाविद्यालय पैठाणी को 30-24 से हराया।

पहले सेमीफाइनल बिड़ला श्रीनगर परिसर ने पौड़ी परिसर को 40-30 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने मेजबान टिहरी परिसर को 37-29 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं फाइनल मुकाबले में डीएवी देहरादून ने श्रीनगर परिसर को 60-32 से हराकर चैंपियनशिप जीत ली। निदेशक प्रोत्र बौड़ाई ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता सचिव प्रो. केसी पेटवाल ने सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया।

बताया कि विश्वविद्यालय की चयनित 12 सदस्यीय पुरुष कबड्डी टीम जींद विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली अंतर-विश्वविद्यालय नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767050 Articles

Share this story