डीएवी देहरादून बना अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन चैंपियन

WhatsApp Channel Join Now
डीएवी देहरादून बना अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन चैंपियन


नई टिहरी, 13 नवंबर (हि.स.)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथैल में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज विजेता बना। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को बादशाहीथौल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का सीडीओ वरूणा अग्रवाल और परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एचआईटी और डीबीएस कॉलेज देहरादून के मध्य खेला गया।

जिसमें डीबीएस कॉलेज ने 15-10, 15-10 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रथम सेमीफाइनल में डीबीएस ने मेजबान एसआरटी परिसर को कड़े मुकाबले में 15-12, 15-13 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून को 15-9, 15-10 से हराया। फाइनल मैच में डीएवी पीजी कॉलेज ने डीबीएस पीजी कॉलेज को 15-8, 15-10 से हराकर चौंपियनशिप अपने नाम की।

विशिष्ट अतिथि प्रो. आरबी गोदियाल ने पहली बार बैडमिंटन प्रतियोगिता का टिहरी परिसर में आयोजन कराने पर विवि और परिसर प्रशासन को बधाई दी। आयोजक सचिव प्रो. केसी पेटवाल ने बताया कि शनिवार (आज) को परिसर में पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776353 Articles

Share this story