यमुनोत्री के डाण्डा गांव की छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क और सेतु निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 29 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य योजना के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री में डाण्डा गांव की छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक 2 किमी लम्बाई में मोटर मार्ग व बनाल खड्ड पर 84 मीटर स्टील गर्डर सेतु के निर्माण कार्य (प्रथम चरण) के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है।

जारी शासनादेश के अनुसार प्रमुख सचिव लोनिवि को दिये पत्र में मुख्य अभियन्ता लोनिवि, उत्तरकाशी द्वारा उपलब्ध कराये गये आगणन प्रस्ताव जिसके अंतर्गत 2.00 किमी मोटर मार्ग तथा 84 मीटर स्पान सेतु के निर्माण कार्य (प्रथम चरण) की लागत 24.88 लाख है, पर शासन द्वारा परीक्षणोपरान्त संस्तुत धनराशि १८,२१००० की प्रशासकीय वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग रही है और कुछ माह पूर्व सांकरी मे आयोजित एक कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह मोटर मार्ग ठकराल व बनाल दो पट्टीयों के लगभग 30-35 गावों को जोड़ने का कार्य करता है। रामावि टटाऊ (बड़कोट) में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को मोटर मार्ग न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में नदी उफान पर रहते हैं, जिससे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आस-पास के ग्रामिणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, व लगभग 20 व 25 किलोमीटर घुमकर आना पड़ता है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768667 Articles

Share this story