पौड़ी से सोमनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं दल गुजरात रवाना

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी, 13 जुलाई (हि.स.)। सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत सोमवार सुबह पौड़ी से श्रद्धालुओं एवं सांस्कृतिक दल को गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना किया और सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

यात्रा के नोडल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा दल में जनपद के 42 श्रद्धालुओं के अलावा गढ़ कला सांस्कृतिक संस्थान पौड़ी के 20 सदस्यीय सांस्कृतिक दल भी शामिल है। यात्रा के दौरान सांस्कृतिक दल उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की प्रस्तुति देगा।

विधायक पोरी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने यात्रियों से अनुशासन एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story