विक्रम नव संवत्सर पर श्री राम सेवक सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
विक्रम नव संवत्सर पर श्री राम सेवक सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम


नैनीताल, 19 मार्च (हि.स.)। विक्रम नव संवत्सर के अवसर पर श्री राम सेवक सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विधायक सरिता आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल तथा अधिवक्ता प्रकाश पांडे ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का ऑपचारिक शुभारंभ करने के साथ सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ रौद्र नामक विक्रम संवत 2083, शक संवत 1948 व युगाब्द 5128 के वर्षफल व राशिफल के साथ इस दिन की महत्ता की जानकारी दी। सभा के बाल कलाकारों ने महिषासुरमर्दिनी, रक्तबीज, देवी भगवती, नवदुर्गा भजन व सरस्वती वंदना की प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बनाया तथा शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक नौ शक्तियों पर नाट्य प्रस्तुति भी दी।

इस अवसर पर गत दिनों 30वें फागोत्सव के दौरान कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के सहयोग से आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। डॉ. मोहित सनवाल को 7500 रुपये का प्रथम, शमशेर सिंह शम्भू को 5000 रुपये का द्वितीय, मौलिक सनवाल को 3500 रुपये का तृतीय तथा सुरेश कांडपाल, कल्याणी तिवारी, विमल जोशी व प्रमोद कुमार को 1000 रुपये के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

बताया गया कि फागोत्सव के अंतर्गत आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के चयनित चित्रों की प्रदर्शनी सभा भवन में लगाई गई है, जिसका उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने किया। यह प्रदर्शनी 20 मार्च तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। इस अवसर पर घनश्याम लाल साह, मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बवाडी, राजेंद्र बिष्ट, विमल चौधरी, विमल साह, हीरा रावत, भुवन बिष्ट, आनंद बिष्ट, दिनेश भट्ट, गीता साह, भारती साह, मोहित लाल साह, हरीश राणा, हिमांशु जोशी, भगवान, गिरीश भट्ट, आशु बोरा, मृणाल नेगी, आभा साह, राजेंद्र लाल साह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संगीत की प्रस्तुति नवीन बेगाना तथा दिया ने दी। नयना देवी मंदिर में भी वर्षफल व राशिफल सुनाने की व्यवस्था की गयी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story