सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला दबोचा

WhatsApp Channel Join Now
सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला दबोचा


हरिद्वार, 26 फ़रवरी (हि.स.)। सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोपित को कनखल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 25 फरवरी को एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए जाने औरं एक विशेष समुदाय के संबंध में अनुचित टिप्पणी करने की कनखल थाना पुलिस को सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए कनखल पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और कार्यवाही करते हुएं वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम पता चंचल भारद्वाज पुत्र श्याम बाबू भारद्वाज, निवासी आचार्यान मोहल्ला कनखल, हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर उसका चालान कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story