चोरी की बाइक के संग दाे शातिर गिरफ्तार
हरिद्वार, 03 मई (हि.स.)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने रविवार काे चोरी की बाइक के साथ दो शातिराें को गिरफ्तार किया है। पुलिस दाेनाें से
पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी कस्बा बाजार उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक संदिग्धहालत में बाइकाें से लोहे के पुल हाेते हुए बहादराबाद से नहर पटरी की ओर आ रहे हैं। जिनमें से एक बाइक की नंबर प्लेट मुड़ी हुई है। इस पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नहर पटरी पर घेराबंदी कर दोनों आरोपिताें को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपिताें ने खुलासा किया कि उन्होंने बाइक काे हंस फाउंडेशन के बाहर से चोरी किया और उसे बेचने के इरादे से ले जा रहे थे। पुलिस ने जांच की ताे बाइक नंबर यूपी 20बी जेंड 9601 की चाेरी की रिपाेर्ट पहले से ही थाना बहादराबाद में दर्ज है। गिरफ्तार लाेगाें की शिनाख्त अरमान पुत्र मुज्जमिल, निवासी तेलीवाला, थाना गंगनहर, हरिद्वार और विनय पुत्र प्रमोद सिंह, निवासी गणेशपुर, थाना कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार निवासी के रूप में हुई हैं।
पुलिस ने दोनों के केस दर्ज उनका चालान कर दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

