गौकशी के मामलों में लिप्त दो गैंगस्टर आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

WhatsApp Channel Join Now
गौकशी के मामलों में लिप्त दो गैंगस्टर आरोपितों को पुलिस ने दबोचा


हरिद्वार, 09 मई (हि.स.)। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर मंगलौर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित लंबे समय से गौकशी के मामलों में सक्रिय थे और पूर्व में भी कई मामलों में नामजद रह चुके हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के चलते इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने अभियान चलाकर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।गिरफ्तार आरोपितों का नाम पता सोनू उर्फ रहमान पुत्र दिलशाल निवासी ग्राम कुमराड़ी व अनीस पुत्र हमीद निवासी ग्राम कुमराड़ी, कोतवाली मंगलौर बताया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story