अलमारी की चाबी बनाने के दाैरान जीजा-साले ने चाेरी किए थे जेवर, जीजा गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अलमारी की चाबी बनाने के दाैरान जीजा-साले ने चाेरी किए थे जेवर, जीजा गिरफ्तार


हरिद्वार, 22 फ़रवरी (हि.स.)। अलमारी की चाबी बनाने के दाैरान सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दाे लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित जीजा साले के पास से चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक 9 फरवरी को कोतवाली रानीपुर में संदीप धीमान पुत्र स्व. राधेश्याम धीमान निवासी एफ-64 शिवालिक नगर रानीपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर के समय घर पर उनकी बुजुर्ग माताजी दने घर की आलमारी की चाबी बनाने के लिये दो व्यक्तियों को घर पर बुलाया था, जिन्होंने गोदरेज की अलमारी की चाबी बनाने के दाैरान अलमारी में रखे गये सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाशी शुरू कर दी थी।

कोतवाली रानीपुर व सीआईयू की संयुक्त टीम ने विभिन्न सबूतों एवं तथ्यों का अध्ययन करते हुये आरोपितों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने एक आरोपित गोविन्द छाबड़ा पुत्र दलबीर छाबडी निवासी ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश को बीते रोज उसके मध्य प्रदेश स्थित घर से दबोचकर उसके कब्जे से एक अंगूठी बरामद की। पकड़े गए गोविन्द छाबडा ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साले के साथ कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश से हरिद्वार आया था। शिवालिक नगर स्थित घर से चाबी बनाने के दाैरान अलमारी से ज्वैलरी चोरी कर दोनों अपने घर मध्य प्रदेश चले गये थे। गोविंद ने बताया कि अंगूठी के अलावा बाकी आभूषण साले के पास हैं। पुलिस ने गोविंद के साले के घर पर दबिश दी तो छापेमारी की आहट सुन वह अपने मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित कहीं फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए आज उसका चालान कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story