78 लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
78 लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार


हरिद्वार, 13 मई (हि.स.)। एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बुधवार काे वाहन चेंकिंग के दाैरान

एक बाइक सवार के पास से 260 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने बाइकसवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 78 लाख रुपये आंकी गई है।

कोतवाली मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान शक के आधार पर एक बाइक सवार काे राेक करउसकी तलाशी ली। तलाशी के दाैरान बाइकसवार के पास से 260 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बाइकसवार हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला, थाना लक्सर जनपद हरिद्वार काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक काे भी सीज कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story