नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी


हरिद्वार, 04 मई (हि.स.)। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य अज्ञात आरोपिताें की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

भगवानपुर क्षेत्र की एक महिला ने 3 मई को कोतवाली गंगनहर में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 2 मई की शाम कार्तिक तोमर और उसके साथ 2-3 अज्ञात युवकों ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की तलाश शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर साेमवार को नामजद आरोपित कार्तिक तोमर पुत्र कमल कुमार, निवासी ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को नन्हेड़ा अनन्तपुर क्षेत्र में मेन रोड से कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ जारी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की कर रही है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story