नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 29 मार्च (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सख्त निर्देश के बाद हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग अपह्रता को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 27 मार्च को थाना पथरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को मनीष नामक युवक बहला-फुसलाकर घर से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर थाना पथरी में आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में पथरी पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मनीष पुत्र बबलू निवासी बादशाहपुर, थाना पथरी जनपद हरिद्वार को ग्राम भुआपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story