नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा


हरिद्वार, 20 मार्च (हि.स.)। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च को पीडि़ता के पिता ने थाना सिडकुल में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आरोपित की गिरफ्तारी और अपहृत नाबालिग की बरामदगी के लिए थाना सिडकुल पुलिस की टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने लगातार तलाश और मुखबिर तंत्र की मदद से आज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मुकदमे से संबंधित पीडि़ता को भी बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित का नाम पता अनिल निवासी ग्राम राजा का ताजपुर थाना नूरपुर, जिला बिजनौर बताया गया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story