नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 15 मार्च (हि.स.)। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लक्सर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसकी इच्छा के विरुद्ध अवैध संबंध बनाने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च को कोतवाली लक्सर क्षेत्र के एक निवासी ने थाने में शिकायत दी कि शुभम पुत्र भोलू निवासी टांडा भागमल भोगपुर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरन संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपित के भाई और मां ने भी पीड़िता को गाली-गलौज कर धमकाया।

शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

निर्देशों के अनुपालन में लक्सर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपित की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों व आने-जाने के रास्तों पर निगरानी रखी। तकनीकी सहायता और सुरागरसी के बाद पुलिस टीम ने आज आरोपित शुभम को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story