अनाधिकृत प्लास्टिक के बैग की विक्रय व भंडारण पर प्रशासन की कार्यवाही

WhatsApp Channel Join Now
अनाधिकृत प्लास्टिक के बैग की विक्रय व भंडारण पर प्रशासन की कार्यवाही


हरिद्वार, 24 फ़रवरी (हि.स.)। आज उप जिलाधिकारी हरिद्वार राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक के दुकान पर छापेमारी की गई।

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एवरग्रीन पॉलिपैक की दुकान से अनाधिकृत एवं बैन पॉलीथिन के बैग बरामद किए गए,जो कि 06 कुंटल पॉलीथिन के बैग थे, जन्हें जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि अनधिकृत बैन पॉलीथिन के बैग का भंडारण एवं विक्रय करने पर संबंधित दुकानदर का एक लाख का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत प्लास्टिक एवं बैग का भंडारण, विक्रय एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान रेल चौकी ज्वालापुर के इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार, तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story