ऑपरेशन प्रहार के तहत शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्रवाई, छह हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन प्रहार के तहत शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्रवाई, छह हिरासत में


हरिद्वार, 03 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में शुक्रवार को थाना पथरी पुलिस द्वारा क्षेत्र के सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा में संदिग्ध व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुछ व्यक्तियों ने मौके पर शांति भंग करने का प्रयास किया।

पुलिस टीम द्वारा समझाने के बावजूद उक्त व्यक्ति उत्तेजित होकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर आमादा रहे। स्थिति को देखते हुए थाना पथरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से कुल 06 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिरासत में लिए गए आरोपितों के नाम

सन्नी पुत्र मेमानाथ (35 वर्ष)

आतिश पुत्र शशीनाथ (25 वर्ष)

हमराज पुत्र अन्जुनाथ (23 वर्ष)

नीलू पुत्र रमेशनाथ (32 वर्ष)

माईकल पुत्र जोनू (19 वर्ष)

अकुल पुत्र नीटू (19 वर्ष)

सभी आरोपित सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के निवासी बताए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story