नागपुर से लापता नाबालिग की कलियर में बरामदगी, तीन माह से थी लापता

WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार, 08 मई (हि.स.)। जनपद की कलियर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र स्थित होटल, ढाबों एवं बाहरी व्यक्तियों के चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत मोहल्ला नई बस्ती क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक नाबालिग लड़की 5 मई को संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई मिली। पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई, जिसके बाद पुलिस उसे संरक्षण में लेकर थाने लाई।

थाने में की गई पूछताछ में पता चला कि नाबालिग 04 फरवरी 2026 से अपने घर कोठारी गैस गोदाम, आनंदनगर, रामगढ़, कामठी, नागपुर से लापता थी। इस संबंध में परिजनों द्वारा थाना कामठी, नागपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

कलियर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित थाना एवं परिजनों को सूचना दी। परिजनों के हरिद्वार पहुंचने पर दिनांक नाबालिग को जिला बाल कल्याण समिति की सहायता से सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। हरिद्वार पुलिस की इस संवेदनशील एवं सतर्क कार्यवाही की परिजनों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story