हरकी पैड़ी क्षेत्र में 20 भिक्षुकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
हरकी पैड़ी क्षेत्र में 20 भिक्षुकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


हरिद्वार, 24 मार्च (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम को प्रभावी बनाने के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आज पुलिस टीमों का गठन कर हरकी पैड़ी के घाटों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान ऐसे भिक्षुकों के खिलाफ कार्रवाई की गई जो घाटों पर आने-जाने वाले यात्रियों से जबरन भीख मांगने और बदसलूकी करने की शिकायतों में लिप्त पाए गए।

पुलिस ने कुल 20 भिक्षुकों को पकड़कर उनके खिलाफ भिक्षुक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि तीर्थ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story