गौकशी मामले में चार माह से फरार वांछित आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गौकशी मामले में चार माह से फरार वांछित आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 04 जून (हि.स.)। जनपद हरिद्वार में गौकशी के मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए भगवानपुर पुलिस ने चार माह से फरार चल रहे एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गौकशी करने वाले तथा ऐसे मामलों में वांछित चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित टीम ने लगातार मुखबिर तंत्र एवं सुरागरसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपित मुफीद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पिछले लगभग चार माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफीद पुत्र मुन्तयाज निवासी ग्राम खेलपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story