गौमांस के साथ एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गौमांस के साथ एक गिरफ्तार


हरिद्वार, 07 मार्च (हि.स.)। पथरी पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 किलो गौवंशीय मांस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में गौकशी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार सुबह पुलिस टीम ने ग्राम ऐथल से खांड बस्ती जाने वाली चकरोड़ पर ट्यूबवेल के पास घेराबंदी की।

इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 50 किलो अवैध गौवंशीय मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से जाहूर (39) पुत्र लियाकत निवासी ग्राम ऐथल, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर आरोपित के खिलाफ थाना पथरी में उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुकेश सिंह, हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह, कांस्टेबल राकेश नेगी और कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story