गोकशी में पांच गिरफ्तार, दाे बाइक जब्त

WhatsApp Channel Join Now
गोकशी में पांच गिरफ्तार, दाे बाइक जब्त


हरिद्वार, 22 मार्च (हि.स.)। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गोकशी के एक मामले में वांछित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइका भी जब्त की हैं।

पुलिस के अनुसार कोतवाली भगवानपुर पुलिस को 20 मार्च को सूचना मिली थी कि ग्राम किशनपुर जमालपुर में इल्ताफ उर्फ भुट्टो अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी करता है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम किशनपुर जमालपुर के जंगल क्षेत्र में दबिश दी और मौके से भारी मात्रा में मांस और गोकशी से संबंधित उपकरण बरामद किए गए। इस संबंध में कोतवाली भगवानपुर में उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच और पूछताछ में इस घटना में वसीम, आलम, गुलजार और कल्लू के भी इस घटना में शामिल होने की पुष्टि हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से लगातार प्रयास करते हुए देर रात मुख्य आरोपित इल्ताफ उर्फ भुट्टो सहित पांच आरोपियों को रुड़की क्षेत्र से घटना में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दाे बाइकाें काे भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपित इल्ताफ उर्फ भुट्टो पुत्र फूल मोहम्मद, निवासी किशनपुर जमालपुर, थाना भगवानपुर, वसीम पुत्र शफीक, निवासी ग्राम पुहाना, थाना भगवानपुर, आलम पुत्र जावेद, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना गंगनहर, गुलजार पुत्र मुबारिक, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना गंगनहर व कल्लू पुत्र भुरु, निवासी ग्राम पुहाना, थाना भगवानपुर, हरिद्वार के बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story