क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर घोषित

WhatsApp Channel Join Now
क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर घोषित


हल्द्वानी , 15 मई (हि.स.)। आज विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन वार्ड संख्या चार में किया। आवास विकास में श्री पंचेश्वर मंदिर प्रांगण में महापौर गजराज बिष्ट के मार्गदर्शन में विशेष उपस्थिति भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट की रही। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने स्वच्छता जागरुकता के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि जब हम सभी घर-घर स्वच्छता अपनाएंगे, तब हमारा शहर न केवल गंदगी मुक्त होगा, बल्कि बच्चों और समाज के हर व्यक्ति में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही स्वच्छ हल्द्वानी स्वस्थ हल्द्वानी बनाने का संकल्प लिया।परितोष वर्मा ने कहा कि नगर निगम की इस पहल का मूल उद्देश्य क्षेत्र में जनमानस में स्वच्छता की भावना को जागरूक करना है।

ब्रांड एम्बेसडर एकता ने नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं महापौर गजराज बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुये नगरवासियों को स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने एवं हम सब को मिलकर हल्द्वानी को स्वच्छता में नंबर वन बनाने संकल्प लेने को कहा।ज़िला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, प्रताप बिष्ट, पूर्व महापौर, नगर निगम हल्द्वानी, डॉ. जोगेंद्र पाल रौतेला ने संयुक्त रूप से एकता बिष्ट को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के लोग प्रेरित होंगे, और हमारा हल्द्वानी और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद हेमा भट्ट ने करते हुये सभी आगन्तुकों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षद नेहा अधिकारी, पंकज त्रिपाठी, रवि जोशी, बीना चौहान, शैलेन्द्र दानू, राजेंद्र कुमार, संजय पाण्डेय, रुकमणी बिष्ट, राजेश पंत, नीमा भट्ट, सुरेंद्र मोहन नेगी, दीपक बिष्ट, मुन्नी कश्यप, तनुजा जोशी, विद्या देवी रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story