एमबीपीजी कॉलेज के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर रैली निकाल रहे स्टूडेंट्स को मारी टक्कर

WhatsApp Channel Join Now
एमबीपीजी कॉलेज के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर रैली निकाल रहे स्टूडेंट्स को मारी टक्कर


हल्द्वानी , 23 सितंबर (हि.स.) एमबीपीजी कॉलेज के बाहर उस समय अफरातफरी मच गई। जब तेज रफ्तार कार ने रैली निकाल रहे कुछ स्टूडेंट्स को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ, जब उप सचिव पद की प्रत्याशी ऋषिका सिंह अपने समर्थकों के साथ रैली निकाल रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार आई और रैली में शामिल कुछ छात्रों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। कार पर बीजेपी का लोगो लगा होने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद कॉलेज के बाहर हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरातफरी फैल गई।

घटना के बाद छात्रों ने कार को रोकने और चालक की पहचान करने की कोशिश की लेकिन कार मौके से फरार हो गई। हादसे में कितने छात्र घायल हुए हैं। इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना को लेकर छात्रों में नाराजगी भी देखने को मिली।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story