जनता तक पहुंचाए सरकार की योजनाओं की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 24 जून (हि.स.)। भाजपा के पौड़ी विधानसभा के शक्ति केंद्रों की बैठक में संगठन की मजबूती और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। शक्ति केंद्रों की बैठक के संयोजक चंडी प्रसाद भटट ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि शक्ति केंद्रों की बैठकों में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बताया कि कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने व एसआईआर प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने व अपात्रों के नाम हटाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत कर एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

बुधवार को विधायक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में चंडी प्रसाद भटट ने बताया कि प्रदेश के सभी 70 विधानसभा सीटों में भाजपा की मंडलों, शक्तिकेंद्रों की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि उन्होंने नगर, ग्रामीण, मंडलों के बाद शक्ति केंद्रों की बैठक में हिस्सा लिया। बैठकों में कार्यकर्ताओं को एसआईआर को पारदर्शी बनाने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को हर पात्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, पार्टी के जिलामंत्री क्रांति किशोर नेगी, मीडिया प्रभारी संजय बलूनी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story