कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर विवाद, कैबिनेट मंत्री उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी

WhatsApp Channel Join Now
कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर विवाद, कैबिनेट मंत्री उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी


कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर विवाद, कैबिनेट मंत्री उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी


नई टिहरी, 19 अक्टूबर (हि.स.)। नरेंद्रनगर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या रविवार रात को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल ने मंच पर पहुंचकर गायक की प्रस्तुति पर नाराजगी जताई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।सूत्रों के अनुसार दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान लाइव गायन और बैकग्राउंड साउंड ट्रैक को लेकर सवाल उठे। इसके बाद मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और गायक से कहा कि नरेंद्रनगर की जनता उन्हें सुनने आई है, इसलिए प्रस्तुति में अपेक्षित गुणवत्ता और मंच की गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने नवरात्र के धार्मिक आयोजन का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम की मर्यादा बनाए रखने पर भी जोर दिया।

मंत्री ने प्रस्तुति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब गायक ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं, तो गाना कैसे गाएंगे। इस दौरान मंच पर कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। धार्मिक आयोजन की गरिमा पर चर्चा

कुंजापुरी मेला धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रमुख आयोजन है। ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता और धार्मिक आयोजन की गरिमा को लेकर यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया है।हालांकि, गायक के शराब के नशे में होने संबंधी आरोपों की हालांकि पुष्टि नहीं हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763674 Articles

Share this story