ग्रामीण क्षेत्राें में लगातार लगाएं जाएं वित्तीय साक्षरता कैंप: सीडीओ

WhatsApp Channel Join Now
ग्रामीण क्षेत्राें में लगातार लगाएं जाएं वित्तीय साक्षरता कैंप: सीडीओ


नई टिहरी, 20 अगस्त (हि.स.)। सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति व जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बैंकिंग व वित्तीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

उन्हाेंने ग्रामीण क्षेत्राें में लगातार वित्तीय साक्षरता कैंप लगाने के निर्देश दिए। आरबीआई के निर्देशन में जिले के टीयर-6 सेंटरों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के लिए 146 बैंक शाखाओं, 239 पोस्ट पेमेंट बैंक और 170 बीसी व सीएसपी के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ अग्रवाल ने वित्तीय साक्षरता व डिजिटल वित्तीय शिक्षा के तहत आयोजित कैंपों की समीक्षा की। जून 2026 में जिले में 302 कैंप आयोजित किए गए। एलडीएम मनीष मिश्रा ने बैंकों के द्वारा डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के साथ ग्राहकों को ऑनलाइन लेन-देन, भीम ऐप के उपयोग व इसके लाभों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की कम प्रगति पर इसमें बढ़ोत्तरी करने, जिन खातों में सब्सिडी की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है उनकी शाखावार सूची तैयार कर संबंधित विभाग को उपलब्ध कराने, पीएमएफएमई में उद्यान विभाग को सितंबर माह के अंत तक न्यूनतम 25 आवेदन बैंकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत पर्यटन विभाग को आवेदन बैंकों को उपलब्ध कराने को कहा गया।

फोटो-20एनटीएच03

नई टिहरी जिला सभाागार में बैठक लेती सीडीओ वरूणा अग्रवाल।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story