विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस

WhatsApp Channel Join Now
विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों ने मनाया काला दिवस


नई टिहरी, 08 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण को लेकर नई टिहरी और लंबगांव में विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में ब्लैक डे और संविधान की हत्या बंद करो लिखी तख्तियों के साथ विरोध दर्ज कराया।

वीरवार बौराड़ी के साईं चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को सरकार लगातार कमजोर कर रही है। प्रदेश महासचिव राकेश राणा, विजय गुनसोला ने कहा कि नागरिकों के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

इस मौके पर मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख विशन सिंह रांगड़, सभासद नवीन सेमवाल, रोशन नौटियाल, आशा रावत, शगुप्ता परवीन, अनीता पैन्यूली, बृहस्पति भट्ट, वीरेंद्र दत्त मौज्ूद थे। इधर, लंबगांव में वोट चोरी के मुद्दे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। उन्होंने भाजपा सरकार, पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष संदीप रावत, धूम सिंह रांगड, त्रेपन रावत, नत्था सिंह रावत, गोकल सिंह मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story