कांग्रेस प्रभारी ने लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं से की चर्चा

कांग्रेस प्रभारी ने लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं से की चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस प्रभारी ने लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी नेताओं से की चर्चा


देहरादून, 10 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव और उत्तराखण्ड प्रभारी कुमारी सैलजा ने शनिवार को देहरादून पहुंची। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकगणों, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायकों के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का देहरादून पहुंचने पर स्वागत किया गया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने को तैयार है और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की हर मोर्चे पर विफलता को कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे ।

उन्होंने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करने का काम करने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा के झूठ एवं पाखंड का गांव-गांव जाकर बताना होगा।

कुमारी सैलजा ने पार्टी की ओर से चलाई जा रही डोनेट फॉर नेशन एवं डोनेट फॉर न्याय अभियान पर भी सभी नेताओं से चर्चा की। इन अभियानों के तहत उत्तराखण्ड राज्य में अभी तक की प्रगति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए अभियान को गति देने का आह्रवान किया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संगठन की ओर से बूथ स्तर तक चलाई जा रही गतिविधियों और डोनेट फॉर नेशन एवं डोनेट फॉर न्याय अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी संगठन लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश में बूथ कमेटियों सहित मण्डलम का गठन करने के साथ ही बीएलए की नियुक्तियां की जा चुकी हैं।

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,गणेश गोदियाल,उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी,विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी,विक्रम सिंह नेगी,ममता राकेश, फुरकान अहमद,आदेश चौहान,विरेन्द्र जाति, रवि बहादुर,गोपाल सिंह राणा, सुमित हृदयेश, हरीश धामी,पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह कुंजवाल, हीरा सिंह बिष्ट,मंत्री प्रसाद नैथानी,डॉ.हरक सिंह रावत,रामयश सिंह,प्रदीप टम्टा, महेन्द्र सिंह पाल,रणजीत सिंह रावत,प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी,सूर्यकान्त धस्माना, धीरेन्द्र प्रताप,बलवीर सिंह नेगी, हेमेश खर्कवाल,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर,एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी,सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित,प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत,संगठन सचिव और कार्यालय प्रभारी गिरीश पपनै,नवनीत सती,विनोद गोयल सहित पार्टी के समस्त जिला और महानगर अध्यक्षगण उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story