राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के लिए देहरादून में कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम

WhatsApp Channel Join Now
राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के लिए देहरादून में कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम


देहरादून, 31 मई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 4 एवं 5 जून को लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मद्देनजर प्रदेश मुख्यालय देहरादून में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को इसकी जिम्मेदारी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने मीडिया काे बताया कि प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी को कन्ट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है जबकि प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, अखिलेश उनियाल, सुलेमान अली, मोहन काला, जितेन्द्र बिष्ट व प्रीतम सिंह आर्य को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दौरे की किसी भी जानकारी के लिए कन्ट्रोल रूम सदस्यों के दूरभाष नम्बरों पर जानकारी हासिल की जा सकती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कन्ट्रोल रूम के सभी सदस्यों से भी अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story