कांग्रेसियाें ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच पर उठाए सवाल

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेसियाें ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच पर उठाए सवाल


नई टिहरी, 23 अगस्त (हि.स.)। अंकिता हत्याकांड मामले में कांग्रेस ने सीबीआई जांच पर सवाल उठाए हैं। कहा कि आज तक वीआईपी की स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। अंकिता के माता-पिता ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सम्मुख इन मुद्दों को लेकर कई ज्वलंत सवाल रखे हैं। कहा कि कहीं यह आरोपितों को बचाने की साजिश तो नहीं है।

रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य वक्ता एडवोकेट आनंद बेलवाल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के मामल में प्रदेश सरकार ने आम लोगों को गुमराह कर रही है। वीआईपी का खुलासा न होने से परिजनों सहित जनता में रोष है। आज तक मृतका के परिजनों को संतोषजनक जबाब न तो सरकार न दिया और न जांच एजेंसी ने। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर रावत, विजय गुनसोला व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि सीबीआई जांच भी इस मामले में सुस्ती से चल रही है।

सीबीआई की और से अंकिता मामले की जांच की प्रगति आख्या आज तक सामने नहीं आई है। जिससे साफ है कि अंकिता मामले में कहीं कोई गंभीरता सामने नहीं है। सरकार को इस पर जनता के सामने पूरा अपडेट देना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश सचिव राकेश राणा, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, लखवीर चौहान, मुशर्रफ अली मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story