उत्तराखंड में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस बनाएगी सरकार: हरक सिंह

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस बनाएगी सरकार: हरक सिंह


पौड़ी गढ़वाल, 05 जुलाई (हि.स.)। मंडल मुख्यालय पौड़ी में रविवार को कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रा एजेंसी चौक से प्रेक्षागृह तक निकाली गई। यात्रा के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामंदिर में घोटाले का मुददा जोरशोर से उठाया। रविवार को आयोजित संकल्प यात्रा के दौरान प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता डा. हरक सिंह रावत ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

कहा कि सनातम धर्म के नाम पर वोट मांगने वाली पार्टी ने राममंदिर में घोटाला कर जनता को धोखा दिया है। कहा कि राममंदिर में घोटाले से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। जिसका खामियाजा अब भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि जिस भी प्रत्याशी को हाईकमान द्वारा टिकट दिया जाए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का काम करे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 45 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करते हुए सरकार बनाएगी।

पूर्व कैविनेट मंत्री सुरवीर सजवाण ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर गांव-गांव जाकर कांग्रेस के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता नाराज है और जनता कांग्रेस की ओर अपना समर्थन देने को तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी से निकलकर एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने पर जोर दिया। इस मौके पर कांग्रेस नेता हरीकृष्ण भटट, जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, अरूणा कुमार, सुंदरलाल मुयाल, विनोद दनोशी, तामेश्वर आर्य, वीरप्रताप, गौरव सागर, प्रमोद मंद्रवाल आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story