कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि


कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि


देहरादून, 26 सितंबर (हि.स.)। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस नेताओं उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में मनरेगा, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा जैसे कानूनों और ग्रामीण विकास और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं पर काम हुआ। उन्होंने उत्तराखंड के विकास में तत्कालीन केंद्र सरकार के योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में सहयोग मिला।

उन्होंने डॉ. सिंह के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story