कांग्रेस महिला माेर्चा ने मंत्री रेखा आर्य के आवास का किया घेराव

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस महिला माेर्चा ने मंत्री रेखा आर्य के आवास का किया घेराव


देहरादून, 2 जनवरी (हि.स.)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित रूप से शामिल एक वीआईपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग काे

लेकर और मंत्री पति गिरधारी लाल साहू के महिलाओं काे लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ शुक्रवार काे महिला कांग्रेस ने राज्य

की महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या के आवास का घेराव किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में यमुना कॉलोनी गेट पर एकत्र हुए। इसके बाद यह कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मंत्री रेखा आर्या के आवास की ओर कूच किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेखा आर्या के आवास का

घेराव कर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी और गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

इस माैके पर

प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन वर्ष हो चुके हैं परन्तु अभी तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है। उन्हाेंने कहा कि हत्याकांड में जिस वीआईपी का जिक्र हुआ था, वह नाम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी के रूप में सामने आया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में राज्य में जितने भी महिला अपराध के मामले सामने आये हैं, उनमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता जगजाहिर है। राैतेला ने आराेप लगाया कि उल्टे पुलिस ने पीड़ितों को ही प्रताड़ित करने का काम किया है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि राज्य की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय जैसे मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाली मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने महिलाओं के सम्बन्ध में दिया सार्वजनिक बयान कि ’’बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़कियां आसानी से मिल जाती हैं” की कड़े शब्दों में निन्दा करती हूं। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस इस मामले में रेखा आर्य से भी महिला सशक्तिकरण मंत्री होने के नाते स्पष्टीकरण की मांग करती है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ थाना डालनवाला में भी मामला दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की। ज्योति रौतेला ने कहा कि गिरधरी लाल साहू का यह बयान भाजपा की विकृत मानसिकता को दर्शाता है जिन्हाेंने महिलाओं की अस्मिता की कीमत लगाई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकारें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति की बयानबाजी महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शा रही है। उन्होंने डालनवाला थाने में प्रथम सूचना दिपोर्ट दर्ज कराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।

महिला कांग्रेस ने रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू से सार्वजनिक माफी की भी मांग की है।

प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महानगर अध्यक्ष उमिला ढौंडियाल थापा, पार्षद कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, सविता सोनगर, रॉबिन त्यागी, पिया थापा, अनीता सकलानी, महासचिव पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, अमृता कौशल, अनुराधा तिवारी, रितेश क्षेत्री, विनीत प्रसाद बंटू और गौरव आदि शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story