मजदूर दिवस पर कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ ने श्रमिकों काे किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
मजदूर दिवस पर कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ ने श्रमिकों काे किया सम्मानित


देहरादून, 01 मई (हि.स.)। अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ ने घंटाघर में आयाेजित कार्यक्रम में

श्रमिकाें काे सम्मानित किया। एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने महिला श्रमिकों को सूट और पुरुष श्रमिकों को गमछा भेंट किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब भी सत्ता व सरकार में रहती है, चाहे केंद्र में या फिर प्रदेश में, वह हमेशा सबसे पहले देश के गरीबों, श्रमिकों और वंचितों के बारे में चिंता करती है और उनके हितों के लिए नीतियां व कार्यक्रम बनती हैं। उन्होंने कहा कि देश में भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार , पंचायतों व स्थानीय निकायों में महिला आरक्षण को व्यवस्था इसका ज्वलंत उदाहरण हैं। धस्माना ने कहा कि देश में व उत्तराखंड में आज भाजपा की सरकारें गरीब विरोधी नीतियां बना रही है और गरीबों से रोजगार व उनकी छत छीनी जा रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी मेहनतकश लोगों को एक जुटकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आज मेहनत मजदूरी करने वालों को दो समय का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ गरीब मजदूर महंगाई की मार से परेशान है दूसरी तरफ सरकार गरीबों को बेघर करने की साजिश कर रही है। कौशल ने कहा कि श्रम कांग्रेस प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों को लामबंद कर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

कार्यक्रम में श्रम प्रकोष्ठ की मुख्य महासचिव पूनम कंडारी, कांग्रेस नेता विनोद कुमार एडवोकेट, राम गोपाल वर्मा, फरजान अंसारी, आजाद अंसारी, चंद्रपाल, लक्की राणा, बच्चन सिंह नेगी, मनीष गर्ग, कमल किशोर शर्मा, मानसिंह और देशराज विलियम आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story