मसूरी गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
मसूरी गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि


मसूरी गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि


देहरादून, 02 सितंबर (हि.स.)। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को मसूरी गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य का सपना आन्दोलन के शहीदों की शहादत के कारण साकार हो पाया। उत्तराखंड राज्य शहीद आन्दोलकारियों की धरोहर है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर राज्य निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का जनमानस उनके इस महान बलिदान को नमन करता है। राज्य आन्दोलन के दौरान जिन आन्दोलनकारियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, उसके लिए राज्यवासी उनके सदैव ऋणी रहेंगे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री नवीन जोशी, अश्विनी बहुगुणा, विनोद चौहान, अमरजीत सिंह, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट, यशपाल चौहान, संजय कद्दू, राजीव कुमार, महेन्द्र सिंह नेगी, प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष पछुवादून संजय किशोर, जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल, सोमेन्द्र बोहरा, विकास नेगी, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष मदन लाल, सुलेमान अली, अनुराधा तिवारी, देवेन्द्र सिंह, अमरदेव गोनियाल, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, लाखीराम बिजलवाण, सागर लाम्बा, जगदीश चौहान, अजय रावत, सचिन टिचकुले आदि शामिल थे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story