खिर्सू सीएचसी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 174 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

WhatsApp Channel Join Now
खिर्सू सीएचसी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 174 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ


पौड़ी गढ़वाल, 1 अक्टूबर (हि.स.)। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी ने किया। उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें दवाएं वितरित कीं।

शिविर में 174 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गयीं। इसमें ईएनटी विभाग में 23, नेत्र रोग में 67, जनरल मेडिसिन व फिजिशियन में 46 और अस्थि रोग विभाग में 54 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एनसीडी स्क्रीनिंग और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों की जांच की। साथ ही 10 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र भी बनाए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 2 अक्टूबर तक जिले के सभी चिकित्सा इकाइयों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सके।

शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीशान अली, ईएनटी चिकित्सक डॉ. दिगपाल, जनरल मेडिसिन चिकित्सक डॉ. शुभम, नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. मोहित कुमार, अस्थि रोग चिकित्सक डॉ. सचिन चौबे, मनोविज्ञान चिकित्सक डॉ. आशीष गुसांई आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766384 Articles

Share this story