नैनीताल में फास्टैग से प्रवेश शुल्क की वसूली शुरू

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल में फास्टैग से प्रवेश शुल्क की वसूली शुरू


नैनीताल, 26 अक्टूबर (हि.स.)। नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर स्थित लेक ब्रिज और बारापत्थर चुंगी पर फास्टैग से प्रवेश शुल्क के रूप में टोल यानी चुंगी की वसूली शुरू हो गई है। यह सुविधा शुरू करने वाली नैनीताल नगर पालिका उत्तराखंड की पहली पालिका बन गई है। नई व्यवस्था से टोल वसूली में लगने वाला समय घटने और वाहनों की आवाजाही सुगम होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि नैनीताल देश व प्रदेश के उन चुनिंदा शहरों में भी शामिल है, जहां प्रवेश करने के लिये शुल्क लिया जाता है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि दोनों चुंगियों पर ऑनलाइन मशीन और मैनुअल माध्यमों के साथ फास्टैग से शुल्क वसूली की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है। प्राथमिकता फास्टैग से वसूली को दी जा रही है। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं है या किसी कारणवश उनका शुल्क नहीं कट पा रहा है, उनसे अन्य माध्यमों से टोल लिया जा रहा है।

फास्टैग से एक वाहन का टोल काटने में तीन से पांच सेकंड लग रहे हैं। बाहरी राज्यों और उत्तराखंड के अन्य जिलों से आने वाले वाहनों के लिए टोल 300 रुपये तथा नैनीताल जिले में पंजीकृत वाहनों के लिए 200 रुपये निर्धारित है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767204 Articles

Share this story