मुख्यमंत्री उदीयमान और प्रोत्साहन के जिला स्तरीय ट्राॅयल 11 से

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 07 अगस्त (हि.स.)। उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना

एवं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम के जिला स्तरीय चयन ट्रायल की खेल

विभाग ने नई तिथियां घोषित कर दी हैं। भारी बारिश के कारण पूर्व में

ट्राॅयल को स्थगित किया गया था। अब 11 अगस्त से यह ट्राॅयल शुरू होंगे।

जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत के अनुसार मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन

योजना एवं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना के जनपदीय स्तर के चयन

ट्रायल की नई तिथियों जारी की गई हैं।

इस वित्तीय वर्ष में जिले के 8-14

वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल सीडीओ वरूणा

अग्रवाल के निर्देश पर बौराड़ी स्टेडियम में 11 से 14 अगस्त तक होंगे। योजना

के अंतर्गत प्रत्येक आयु वर्ग में 25-25 बालक व बालिकाओं का चयन होगा। कुल

300 खिलाड़ियों को चयनित कर उन्हें 1500 प्रतिमाह प्रति खिलाड़ी मिलेगी।

वहीं 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल पूर्णानंद

स्टेडियम मुनिकीरेती में 17 से 21 अगस्त तक संपन्न होंगे। मुख्यमंत्री

प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक आयु वर्ग में 25-25 बालक व

बालिकाओं का चयन किया जाएगा। कुल 200 खिलाड़ियों को 2 हजार रूपये प्रतिमाह

प्रति खिलाड़ी छात्रवृत्ति मिलेगी। साथ ही चयनित खिलाड़ियों को 10 हजार रूपये

के खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। रावत ने जनपद के सभी पात्र

खिलाड़ियों, अभिभावकों, विद्यालयों सहित खेल प्रशिक्षकों से निर्धारित नई

तिथियों के अनुसार अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story