राज्यपाल ने जानीं पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी की कुशलक्षेम

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 24 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को यहां मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की कुशलक्षेम जानी। राज्यपाल ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इसके बाद राज्यपाल ने देहरादून स्थित निजी अस्पताल में पहुंचकर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के पुत्र सिद्धार्थ बंसल का भी कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सिद्धार्थ बंसल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण एवं राज्यसभा सासंद नरेश बंसल भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story