श्रीनगर में पंवार के ढाबे पर सीएम ने ली चाय की चुस्की

WhatsApp Channel Join Now
श्रीनगर में पंवार के ढाबे पर सीएम ने ली चाय की चुस्की


श्रीनगर में पंवार के ढाबे पर सीएम ने ली चाय की चुस्की


नई टिहरी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सड़क मार्ग से होते हुए देहरादून की यात्रा का सड़कों के गड्ढामुक्त होने का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने श्रीनगर में पौड़ी रोड पर स्थित टिहरी जिले के प्रतापनगर विधानसभा के ग्राम थात गांव निवासी मंगल सिंह पंवार की ठेली (टफरी) पर जाकर चाय की चुस्की ली।

अचानक दुकान पर सीएम को देखकर मंगल सिंह हक्का बक्का रह गए। भाजपा नेता पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज जिस तरह से सड़कों का निरीक्षण किया, विभिन्न निर्माण कार्य और अन्य चीजों का निरीक्षण किया उससे एक बेहतर संदेश जाएगा। कहा कि मंगल सिंह पंवार के ढाबे पर जाकर सीएम ने चाय पी।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768503 Articles

Share this story